#मां मुंडेश्वरी चालीसा का मनोज तिवारी ने किया विमोचन
भभुआ कैमूर(बंटी जायसवाल)। कैमूर जिले के भगवानपुर प्रखंड के रामगढ़ के पवरा पहाड़ी पर देश का अतिप्राचीन माता मुंडेश्वरी का मंदिर है। जहां धाम के नीचे यज्ञ मंडप में सहस्त्रचंडी महारुद्राभिषेक यज्ञ चल रहा है। इस यज्ञ के में पर संध्या भजन में आयोजनकर्ता चंद्रमौली उपाध्याय के बुलावे पर शुक्रवार को भोजपुरी के स्टार गायक, अभिनेता सह दिल्ली बीजेपी के सांसद मनोज तिवारी मुंडेश्वरी धाम करीब ढाई बजे पहुंचे। सबसे पहले वह धार्मिक न्यास परिषद के होटल में ठहरकर लंच किए। फिर थोड़ी देर आराम के बाद लगभग 3:15 पर मुंडेश्वरी धाम स्थित रंगमंच पर पहुंचे।जहां वह पहुंचते ही दोनों हाथो को जोड़कर दर्शकों का अभिवादन कर मां की धरती पर मंच को भी छू कर आशीर्वाद लिया।
वही इस कार्यक्रम का उद्घाटन मनोज तिवारी,मंदिर के संरक्षक चंद्रमौली उपाध्याय, धार्मिक न्यास परिषद के सचिव अशोक कुमार सिंह द्वारा दीप जला कर किया गया। इसके बाद मनोज तिवारी को पुष्पों के हार, पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। इसके साथ ही मंच से मनोज तिवारी मां मुंडेश्वरी चालीसा का विमोचन किया। 1000 मुंडेश्वरी चालीसा को दर्शकों के बीच वितरित किया गया।
मनोज तिवारी ने मां मुंडेश्वरी के गुणगान की शुरुआत मां मुंडेश्वरी की जयकारे के बाद या देवी सर्वभूतेषु... मंत्र का उच्चारण से की। इसके बाद उनके लड़का दुवरिया पर खाड़ बा,तनि एहरो नजर फेर देब... गीत गाते ही श्रोता झूमने लगे। इस गीत को सुनते ही श्रोता दर्शकों में मनोज तिवारी के पुराने अंदाज दिखने लगे। पुराने अंदाज में ही मनोज तिवारी ने मां काली गीत में निमिया के दाढ़ मईया... मुंडेश्वरी कृपा से अपनी गाड़ी भाग रही है जी... आज हर घर में रावण बैठा,इतने राम कहां से लाऊं... कवने फुल आसन हे माई कवने फुलवा आसन के साथ-साथ सीताराम भजन, कभी प्यासे को पानी पिलाया नहीं तो बाद अमृत पिलाने का क्या फायदा... गीतों से श्रोताओं को खूब झुमाया। दर्शकों द्वारा तालियां बजाकर उनका सहयोग भी किया गया।इस दौरान मनोज तिवारी का एक झलक पाने और उनके गीतों को सुनने के लिए हजारों की संख्या में लोगों,श्रद्धालुओ की भीड़ उमड़ी थी।
दर्शक दीर्घा तक पहुंच कर मनोज तिवारी ने गाया गीत
यहीं नहीं मनोज तिवारी कार्यक्रम के दौरान मंच से नीचे उतर कर अतिथि दीर्घा में पहुंच पहुंच गए। जहां वह काला टीका लाव रे मलिनिया,माई के नजरिया ना लग जाए ...जैसे कई अन्य भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। प्रशंसकों के फरमाइश पर होली और देशभक्ति गीत भी गाया। जिसमें होली खेले रघुवीरा अवध में... रंग लेके दौड़े हनुमान जी..हर करम अपना करेंगे ए वतन तेरे लिए... तथा कईसे अकेले मनाईं फगुनवा नईखी सखिया सहेली हो, उड़ के जहाजिया से आजा हो राजा हम बानी घर में अकेली हो ...जैसे कई अन्य गीतें शामिल है।3:30 से 4:45 बजे यानी सवा घंटे तक मनोज तिवारी ने अपने गीतों से मुंडेश्वरी धाम में मां का गुणगान किया।
सेल्फी लेने को फैंस रहे बेताब
मनोज तिवारी के कार्यक्रम को देखने और सुनने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे। जहां उनके साथ एक बार सेल्फी लेने के लिए फैंस बेताब दिखे। रंगमंच से नीचे अतिथि दीर्घा में पहुंच कर गाने के दौरान फैंस भी पहुंच कर सेल्फी लगे। अपने प्रशंसकों का भरपूर सहयोग किया। वह जिन गीतों को गा रहे थें, उसी गीतों को उनके साथ गाने के लिए श्रोताओं से अपील भी कर रहे थे। इस दौरान ताली बजाने के साथ-साथ दर्शक दीर्घा में बैठे महिला-पुरुष, बच्चे-वृद्ध सहित सभी लोगों ने भी मनोज तिवारी के सुर में सुर मिलाकर गीत भी गाए।
मां की महिमा का किया बखान
मनोज तिवारी अपने गीतों की प्रस्तुति के दौरान बीच-बीच में श्रद्धालु दर्शकों को हंसाते भी नजर आए। ताकि लोगों को बोरिंग नहीं लगे। इसके साथ ही मां मुंडेश्वरी की महिमा का बखान भी किया। उन्होंने कहा कि जब बीएचयू से ग्रेजुएशन पूरा करने के बाद तब नौकरी के लिए इधर उधर भाग दौड़ कर रहा था। फिर मां ने मुझे रास्ता दिखाया। वह ही मेरी गुरु है। उन्होंने कहा कि मां ने बताया कि यह गीत गाओ। जिसके बाद मैने वह गीत गाया तो मां का आशीर्वाद मिला। फिर गायक, अभिनेता और राजनेता बन गया।
खेल के लिए दिया 11 हजार की सहयोग राशि
कार्यक्रम के दौरान रामगढ़ गांव के एक फुटबॉल मैच टूर्नामेंट समिति ने मनोज तिवारी को अपने होम ग्राउंड पर इनविटेशन कार्ड के माध्यम से आमंत्रित किया।जिसके बाद उन्होंने स्वीकार करते हुए खेल के बढ़ावा के लिए 10 हजार नगद राशि देने की घोषणा की। वही निमंत्रण को स्वीकार करते हुए आयोजन स्थल पर पहुंचने की भी बात कह डाली। कार्यक्रम समापन के बाद खेल मैदान पर पहुंचे। जहां उन्होंने 11 हजार रुपए की सहयोग दिया।
#मां मुंडेश्वरी का मोमेंटो देकर किया गया सम्मानित
कार्यक्रम के समापन के दौरान मनोज तिवारी को धार्मिक न्यास परिषद के सचिव अशोक कुमार सिंह, मंदिर के संरक्षक चंद्रमौली उपाध्याय द्वारा मां मुंडेश्वरी का मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। मनोज तिवारी ने डीएम नवदीप शुक्ला, पुलिस अधीक्षक, आयोजन को सफल बनाने में भागीदारी करने वाले तमाम जिला प्रशासन को धन्यवाद देने के साथ-साथ मौके पर मौजूद हजारों दर्शकों को भी धन्यवाद भेंट की। कार्यक्रम के समापन के बाद मनोज तिवारी धार्मिक न्यास के पदाधिकारियों तथा अन्य कई पुलिस पदाधिकारियों के साथ माता मुंडेश्वरी मंदिर में नियमित रूप से होने वाली संध्या आरती में हिस्सा लेने चले गए। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि बनारसी सिंह, विनोद कुमार सिंह, कवि रत्नेश चंचल, भगवानपुर मुखिया मुखिया उपेंद्र पांडेय तथा पूर्व मुखिया गब्बर मियां सहित कई अन्य गणमान्य मौजूद थे।
सुरक्षा के थे पुख्ता इंतजाम
मनोज तिवारी के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। वही हर एक गतिविधि पर भगवानपुर बीडीओ चंद्र भूषण कुमार, सीओ विनोद कुमार सिंह, भगवानपुर थानाध्यक्ष अनिल प्रसाद द्वारा नजर रखी जा रही थी। सुरक्षा को लेकर बैरिकेडिंग की गई थी। कार्यक्रम स्थल पर महिला,पुरुष पुलिस जवान और स्काउट गाइड के छात्र भी तैनात रहे।
