# भोजपुरी एक्टर वीरेंद्र चौहान उर्फ निरहू की टीम ने रात भर दर्शकों को झुमाया
रामपुर। रामपुर प्रखंड के सबार गांव में बुधवार को निषादराज की 24 वी जयंती धूमधाम से मनाई गई इस मौके पर निषादराज की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर पूजा अर्चना की गई। जबकि रात्रि में जयंती के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम का उद्घाटन भभुआ भाग-3 जिला परिषद सदस्य विकास उर्फ लल्लू पटेल, रामपुर प्रखंड प्रमुख घूरा सिंह यादव द्वारा द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया।
इस कार्यक्रम के मौके पर पहुंचे अतिथियों गणमान्य लोगों को समिति के सदस्यों द्वारा माला एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष शिक्षक मुन्ना चौधरी एवं संचालन शिक्षक धर्मदेव चौधरी ने की। संबोधन के दौरान सबार सरपंच प्रतिनिधि फकरुद्दीन अंसारी ने निषाद राज एवं भगवान श्री राम के मित्रता पर प्रकाश डाला। कहा कि मित्रता से बढ़कर इस दुनिया में कोई भी रिश्ता बड़ा नहीं होता है।
जिससे भगवान राम और निषादराज केवट ने निभाई थी। भभुआ जिला परिषद सदस्य लल्लू पटेल ने भगवान श्री राम और निषाद राज के विषय में कहा कि निषाद राज का नाम रामायण काल से ही चला आ रहा है। जो भगवान श्री राम के वनवास जाने के बाद निषादराज ने अयोध्या की रक्षा की थी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आज के समाज के लोगों को मैं संदेश देना चाहूंगा कि शिक्षा पर बल दे। अपने बच्चों को पढ़ाएं। शिक्षा से बड़ा कोई भी कुंजी नहीं है।
शिक्षित होने के बाद कोई चुरा नहीं सकता है। इसके साथ ही समाज के लोगों को कहा कि जैसे हिंदू धर्म के लोग अपने घरों में रामायण रखते हैं, मुस्लिम धर्म के लोग कुरान, वैसे ही सभी लोगों को अपने घर में संविधान रखना चाहिए और संविधान को प्रतिदिन,एक दो एक अनुच्छेद को पढ़ना चाहिए। इससे आपको संविधान के बारे में जानकारी तो होगा ही आपको समाज में कोई भी दबा नहीं सकता है।
संबोधन के बाद वाराणसी से आए भोजपुरी के एक्टर वीरेंद्र चौहान उर्फ निरहू की टीम द्वारा अपनी प्रस्तुति की शुरुआत मां दुर्गा के आरती भजन से किया गया। जिस पर रिकॉर्डिंग डांस प्रस्तुत कर लोगों को झुमाया गया। टीम के कलाकारों द्वारा रात भर एक से बढ़कर कामेडी,डांस की एक से बढ़ कर एक प्रस्तुति देकर दर्शकों को हंसा हंसा कर लोटपोट कर दिया। रात भर लोग अपने जगह से नहीं हिल पाए।
इस मौके पर सबार पंचायत के पूर्व मुखिया सुरेंद्र मल्लाह, रामपुर जिला परिषद प्रतिनिधि नंदलाल राम, चंदेश्वर चौधरी, शिवजी चौधरी, बीडीसी दुखी चौधरी, अरविंद साहनी, सीना चौधरी, इंद्रदेव चौधरी, सरोज प्रसाद, गुड्डू चौधरी, मुनिलाल चौधरी, किशोरी चौधरी,ब्रजेश कुमार सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।
